Rajasthan Army Agniveer Recruitment 2023 राजस्थान आर्मी अग्निवीर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 16 फरवरी से शुरू: Rajasthan Army Agniveer Recruitment 2023 Apply Online Form राजस्थान आर्मी अग्निवीर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन सभी ARO के लिए जारी कर दिया है। राजस्थान आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी 2023 से शुरू हो गए हैं। जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 तक रखी गई है। राजस्थान आर्मी अग्निवीर भर्ती 2023 का ऑफिशल नोटिफिकेशन और आवेदन करने का लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है।
जयपुर, कोटा, जोधपुर, अलवर और झुंझुनू सभी एआरओ का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बार राजस्थान आर्मी अग्निवीर भर्ती 2023 के सिलेक्शन प्रोसेस में बदलाव किया गया है। इस बार आर्मी में पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा और इसमें क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी दूसरे चरण फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र होंगे। अर्थात ऑनलाइन टेस्ट में क्वालीफाई करने वाले युवाओं को फिजिकल और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा।
Rajasthan Army Agniveer Recruitment 2023
राजस्थान इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से 20 मार्च 2023 तक कर सकते हैं। राजस्थान इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट 17 अप्रैल 2023 को आयोजित किया जाएगा। राजस्थान आर्मी अग्निवीर भर्ती 2023 की आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता एवं सिलेक्शन प्रोसेस सहित सभी जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व ऑफिशल नोटिफिकेशन को जरूर देख लें।
इसके लिए अभ्यर्थी 10वीं कक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ पास होना चाहिए। अभ्यर्थी के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए।
Agniveer Technical (All Arms)
आवेदक 12वीं कक्षा विज्ञान विषय में फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और इंग्लिश सब्जेक्ट के साथ न्यूनतम 50% अंकों द्वारा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी के प्रत्येक सब्जेक्ट में न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए।
आवेदक न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास एवं सब्जेक्ट वाइज न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास (ऑल आर्म्स)
आवेदक 10वीं कक्षा पास होने चाहिए एवं उसके प्रत्येक सब्जेक्ट में न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए।
अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास (ऑल आर्म्स)
आवेदक 8वीं कक्षा पास होना चाहिए और उसके प्रत्येक सब्जेक्ट में मिनिमम 33% अंक होने चाहिए।
आयु सीमा
राजस्थान आर्मी अग्निवीर भर्ती 2023 में न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष 6 महीने और अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष तक रखी गई है। यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 अक्टूबर 2002 से 1 अप्रैल 2006 के मध्य होना चाहिए। जबकि यह दोनों तिथियां भी सम्मिलित की गई है।
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2023 में सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2023 में आवेदन का चयन ऑनलाइन रिटर्न रिजेक्शन, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीबीटी)
शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापन परीक्षा (पीईटी और पीएमटी)
ट्रेड टेस्ट (यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो)
दस्तावेज़ सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण
आवेदन कैसे करे?
राजस्थान आर्मीवीर अग्नि भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। राजस्थान सेना अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। फॉर्मवर्क नीचे दिया गया स्टेप बाय स्टेप प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए राजस्थान आर्मी अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।